अपराध स्टोरीताजाब्रेकिगं

मॉडल शॉप का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, सीसीटीवी, डीवीआर भी ले गए चोर

Spread the love

बस्ती। शहर कोतवाली क्षेत्र के डिड़ौहा चौराहे स्थित एक मॉडल शॉप में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से करीब 3.51 लाख रुपये की नकदी, सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर (हार्ड डिस्क) और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार, वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के सुजिया गांव निवासी अभिनव पाण्डेय की कोतवाली थाना क्षेत्र के डिड़ौहा चौराहे पर मॉडल शॉप संचालित है। सोमवार सुबह करीब 10 बजे मकान मालिक ने फोन कर सूचना दी कि दुकान का ताला टूटा हुआ है। सूचना मिलने पर जब अभिनव पाण्डेय मौके पर पहुंचे तो देखा कि अज्ञात चोर रात में ताला तोड़कर दुकान के अंदर घुस गए थे। पीड़ित के अनुसार, चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर डीवीआर, हार्ड डिस्क भी अपने साथ ले गए, जिससे उनकी पहचान न हो सके। इसके अलावा दुकान में रखी दो दिनों की बिक्री की 3,51,360 रुपये नकद राशि चोरी कर ली गई। चोरों ने दुकान में रखी शराब की दो बोतलों में से एक पूरी और दूसरी आधी पीकर वहीं छोड़ दी, जिससे अतिरिक्त नुकसान भी हुआ।

पीड़ित ने पुलिस से अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोरी गई नकदी, डीवीआर और अन्य सामान की बरामदगी के साथ दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

One thought on “मॉडल शॉप का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, सीसीटीवी, डीवीआर भी ले गए चोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *