ताजाबहराइचब्रेकिगं

1100 मीटर कच्ची सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत, बारिश में जलभराव से आवागमन बेहाल

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
मिहींपुरवा /बहराइच। विकास कार्यों के दावों के बीच मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र की ग्रामसभा मंझरा के दोबा गांव में करीब 1100 मीटर लंबी मिट्टी की सड़क ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक, जरा सी बारिश होते ही सड़क पर जलभराव और कीचड़ की स्थिति पैदा हो जाती है, जिससे आवागमन मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों की सबसे बड़ी चिंता स्कूली छात्र-छात्राओं को लेकर है। इसी रास्ते से बच्चे विद्यालय आने-जाने के लिए मजबूर हैं। बरसात के दिनों में सड़क पर पानी और कीचड़ जमा होने से उन्हें रास्ता पार करने में काफी परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की हालत लंबे समय से सुधार की मांग कर रही है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है। ऐसे में ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं कि जब विकास कार्यों को लेकर लगातार दावे किए जा रहे हैं तो गांव की यह 1100 मीटर सड़क आखिर कब पक्की होगी? ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से सड़क का स्थलीय निरीक्षण कराकर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने तथा सड़क को पक्की सड़क में तब्दील कराने की मांग की है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी ग्रामीणों की इस समस्या पर कब तक संज्ञान लेते हैं और विकास कार्यों का असर धरातल पर कब दिखाई देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *