2047 के विकसित भारत की कल्पना रंगों में उकेरीए चित्रकला प्रतियोगिता में जोया खान प्रथम

दैनिक बुद्ध का संदेश
तेजवापुर। विकसित भारत एवं उत्तर प्रदेश की थीम पर बुधवार को ब्लॉक सभागार तेजवापुर में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। खंड शिक्षा अधिकारी रणजीत कुमार के निर्देशन में हुई प्रतियोगिता की मुख्य थीम श्2047 तक मेरा भारत व मेरा उत्तर प्रदेश किस रूप में विकसित होगाश् रही। छात्र.छात्राओं ने अपनी कल्पनाओं और विचारों को रंगों के माध्यम से पोस्टर पर जीवंत रूप दिया। प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय बेहटाभया की छात्रा जोया खान ने प्रथमए उच्च प्राथमिक विद्यालय विजौवापुर की पिंकी ने द्वितीय तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय विराहिम डीहा के छात्र दर्पण सोनकर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में तेजवापुर के एआरपी शामिल रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमाकर पांडेय ने विजयी छात्र.छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए। अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधिए खंड शिक्षा अधिकारी एवं शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आनंद कुमार पाठकए जिला मंत्री विजय कुमार उपाध्यायए ब्लॉक अध्यक्ष भुवनेश्वर पाठकए उपाध्यक्ष चंद्रशेखर नागवंशीए नफीस अहमदए मृत्युंजय कुमार शुक्ला सहित शिक्षकए अभिभावक एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता प्रभारी चंद्रशेखर नागवंशी एवं कौशल कुमार शुक्ला के निर्देशन में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
