6.84 ग्राम हेरोइन के साथ वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ‘ऑपरेशन शुद्धि’ के तहत अनपरा पुलिस की कार्रवाई

दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन शुद्धि’ अभियान के तहत थाना अनपरा पुलिस ने 6.84 ग्राम हेरोइन के साथ एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में 23 सितंबर 2026 को थाना अनपरा पुलिस वांछित अपराधियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर वारफॉल सर्विस लेन स्थित हैंडपंप के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर रात करीब 2रू31 बजे पकड़ा गया।पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान उसके कब्जे से दो पारदर्शी पॉलिथीन में कुल 6.84 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गुड्डू यादव के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक वह थाना चोपन में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 319/2026, धारा 8/21/27ए/29/60 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 111(2), 111(4) बीएनएस में वांछित था। पुलिस ने गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना अनपरा में मुकदमा अपराध संख्या 195/2026, धारा 8/21/27ए/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
