बहराइच

60 करोड़ की लागत से बने ओवरब्रिज में तीसरी बार दरार, आवागमन बंद

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
बहराइच। जनपद के जरवल क्षेत्र स्थित लखनऊ हाईवे पर बने ओवरब्रिज में एक बार फिर दरार आने से प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पुल पर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया है। यह ओवरब्रिज लगभग 60 करोड़ रुपये की लागत से 28 अगस्त 2018 को तैयार हुआ था। बताया जा रहा है कि पीएनसी कंपनी द्वारा निर्मित इस ओवरब्रिज में तीसरी बार दरार आने की घटना सामने आई है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुल पर यातायात तत्काल रोक दिया गया है और सभी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जा रहा है। स्थानीय लोगों में पुल की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। प्रशासन की ओर से तकनीकी जांच कराई जा रही है, जिसके बाद आवश्यक मरम्मत एवं आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *