गोंडाताजाब्रेकिगं

सपा के युवा नेता सूरज सिंह के नेतृत्व में निकली जन आक्रोश पैदल मार्च रैली, डीएम को दिया ज्ञापन

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
गोन्डा। जनपद में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जन आक्रोश पैदल मार्च निकाला। सपा नेता सूरज सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता नगर कोतवाली के पास इकट्ठे हुए।उन्होंने नगर कोतवाली से कलेक्ट्रेट तक लगभग ढाई किलोमीटर का मार्च किया।डीएम प्रियंका निरंजन को 22 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।कार्यकर्ता डीजे के साथ हाथों में समाजवादी और तिरंगा झंडा लिए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े।समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जन आक्रोश पैदल मार्च निकालकर।उनकी प्रमुख मांगों में खाद की कमी, सिलेंडर की समस्या,शहर में जल भराव, बिजली की समस्या,जर्जर ट्रांसफार्मर, पुलिस उत्पीड़न,सरकारी अस्पतालों में कुव्यवस्था,बजाज चीनी मिल द्वारा गन्ना भुगतान में देरी, सीवर लाइन की समस्या, नगर में जाम और जौहर विश्वविद्यालय के ध्वस्तीकरण के आदेश का विरोध शामिल था।जन आक्रोश पैदल मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने ष्चंदा चोर गद्दी छोड़ष्, ष्जौहर यूनिवर्सिटी बचाओ शिक्षा का सम्मान बचाओष्, ष्हर बेटी की यही पुकार बंद करो उत्पीड़न और अत्याचारष् और ष्पेपर लीक बंद करो माफियाओं पर कार्रवाई करोष् जैसे नारे लगाए।समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान मीडिया से बात करते हुए सपा नेता सूरज सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में जिन भी समाजवादियों पर गलत तरीके से मुकदमे दर्ज किए जाएंगे,सपा सरकार आने पर उन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने खाद,बिजली,सिलेंडर की समस्या,पुलिस उत्पीड़न,अस्पतालों की दुर्व्यवस्था,गन्ना भुगतान में देरी, बाढ़ से कटान,शहर में जल भराव,तहसील में भ्रष्टाचार,पार्किंग की कमी और छुट्टा जानवरों की समस्या को लेकर सरकार पर निशाना साधा।श्रीसिंह ने आरोप लगाया कि सरकार इन समस्याओं को सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी ने उनकी मांगों पर विचार करने और समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया है।सपा कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन दिया।प्रदर्शन के दौरान सपा जिला अध्यक्ष अरशद हुसैन,पूर्व एमएलसी रणविजय सिंह,मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड जिला अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप उर्फ दीपू यादव,छात्र सभा जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह उर्फ मोनू सिंह, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष अफजल खान,लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष लालचंद गौतम सहित भारी संख्या में समाजवादी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *