ताजाबहराइचब्रेकिगं

सुबह के समय हुई एक घंटे की बारिश ने खोली कृषि भवन की जल निकासी व्यवस्था की पोल

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
बहराइच। शहर में हुई महज एक घंटे की बारिश ने उप कृषि निदेशक कार्यालय (कृषि भवन) परिसर की जल निकासी व्यवस्था की हकीकत उजागर कर दी। बारिश के बाद पूरे कार्यालय परिसर में पानी भर गया, जिससे अधिकारियों, कर्मचारियों और कार्यालय आने वाले लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कार्यालय परिसर में जलभराव के कारण लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। इससे स्पष्ट है कि बारिश के पानी की निकासी के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। कर्मचारियों का कहना है कि थोड़ी सी बारिश में ही परिसर तालाब जैसा बन जाता है, जिससे रोजमर्रा के कार्य भी प्रभावित होते हैं। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जल निकासी व्यवस्था में सुधार कर स्थायी समाधान कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में बारिश के दौरान ऐसी स्थिति दोबारा न बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *