ताजाब्रेकिगंश्रावस्ती

भिनगा में नहर से युवक का शव मिलने से सनसनी

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
श्रावस्ती। थाना कोतवाली भिनगा क्षेत्र में सोमवार सुबह एक युवक का शव नहर में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह, क्षेत्राधिकारी भिनगा, स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान श्रवण कुमार उर्फ हरिशंकर (32) के रूप में हुई है। वह रविवार दोपहर करीब तीन बजे भैंस चराने घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चला। सोमवार सुबह नहर में शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य संकलित किए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *