ताजाब्रेकिगंश्रावस्ती

मानव तस्करी विरोध दिवस पर श्रावस्ती में होगा जागरूकता कार्यक्रम, भारत-नेपाल सीमा पर रोकथाम को लेकर

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
श्रावस्ती। मानव तस्करी, बाल श्रम और महिलाओं एवं बच्चों के शोषण के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 30 जुलाई को मानव तस्करी विरोध दिवस के अवसर पर श्रावस्ती में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ट्रस्ट, श्रावस्ती द्वारा मानव सेवा संस्थान, गोरखपुर के सहयोग से किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 30 जुलाई 2026 को सुबह 10रू30 बजे कृष्णलली सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, गिलौला, श्रावस्ती में आयोजित होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य भारत-नेपाल सीमा से सटे श्रावस्ती जनपद में मानव तस्करी, बाल श्रम, महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध हिंसा, असुरक्षित प्रवासन तथा सभी प्रकार के शोषण की रोकथाम के लिए समाज, प्रशासन और विभिन्न संस्थाओं के सामूहिक प्रयासों को मजबूत करना है। कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति, जिला प्रोबेशन विभाग, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट तथा पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस दौरान छात्र-छात्राओं को मानव तस्करी के कारण, उसकी पहचान, बचाव के उपाय, पीड़ितों के पुनर्वास तथा उपलब्ध कानूनी सहायता की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर स्थित होने के कारण श्रावस्ती मानव तस्करी की दृष्टि से संवेदनशील जनपद है। ऐसे में स्कूलों, पुलिस, प्रशासन, सामाजिक संगठनों और आमजन की सक्रिय भागीदारी से ही इस गंभीर समस्या पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ट्रस्ट ने सभी सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, छात्र-छात्राओं तथा पत्रकार बंधुओं से कार्यक्रम में उपस्थित होकर मानव तस्करी के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान को सफल बनाने की अपील की है।कैप्शनरू 30 जुलाई को गिलौला में आयोजित मानव तस्करी विरोध दिवस कार्यक्रम में मानव तस्करी, बाल श्रम और शोषण की रोकथाम के लिए जनजागरूकता पर विशेष चर्चा होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *