मगरमच्छ रेस्क्यू को लेकर प्रशिक्षण देने हेतु वाइल्डलाइफ ैव्ै के विशेषज्ञों की टीम आगरा बुलाई गई
दैनिक सत्ता मंत्र
गोन्डा । जनपद के नदियों के आस-पास लोगों के जाने पर मगरमच्छो के हमले को संज्ञान में लेते हुए प्रभागीय वनाधिकारी अनुराग प्रियदर्शी ने मगरमच्छो के रेस्क्यू कराने के लिए प्रशिक्षण हेतु विशेषज्ञो की टीम बुलाई है।बता दें पिछले दिनों हुए अलग अलग नदियों के पास मगरमच्छो के द्वारा हमले की बात सामने आई थी।जिसको लेकर चर्चा यह भी है कि सदर विधायक ने भी वन विभाग को संज्ञान लेकर मगरमच्छो के होने वाले क्षेत्रों में स्थलीय निरीक्षण के दौरान सावधानी बरतने का सूचना बोर्ड तथा मौके पर गस्त कराने की मांग उठाई थी।इसी सब को ध्यान में रखते हुए गोन्डा वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी ने जानकारी दी कि वन प्रभाग अंतर्गत तरबगंज रेंज स्थित ग्राम सोनौली मोहम्मदपुर में मगरमच्छ द्वारा कारित दुर्घटनाओं के दृष्टिगत फील्ड स्टाफ को मगरमच्छ रेस्क्यू कराने का सैद्धांतिक व प्रायोगिक प्रशिक्षण देने हेतु वाइल्डलाइफ ैव्ै के विशेषज्ञों की टीम आगरा से बुलाई गई।प्रभागीय वनाधिकारी गोन्डा अनुराग प्रियदर्शी द्वारा यह भी बताया गया कि विशेषज्ञों द्वारा दिनांक 30.07.2026 को मगरमच्छ को रेस्क्यू करने से संबंधित सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया गया तथा ग्राम सोनौली मोहम्मदपुर के मगरमच्छ प्रभावित क्षेत्र में जाकर रेस्क्यू की मॉक ड्रिल कर फील्ड स्टाफ को जानकारी दी गई।प्रभावित क्षेत्र में वन विभाग द्वारा मगरमच्छ को पकड़ने हेतु ट्रैप केज लगा दिया गया है तथा आस पास के जनमानस को जागरूक करने का अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
