ताजाबहराइचब्रेकिगं

शासन के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करें शिक्षक दृ बीएसए

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
पयागपुर (बहराइच)। विकास क्षेत्र पयागपुर के परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की मासिक समीक्षा बैठक डायट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में बीएसए आशीष कुमार सिंह ने छात्र नामांकन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, मध्यान्ह भोजन योजना और विद्यालयों में संचालित शैक्षिक गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी शिक्षकों को शासन के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रशासनिक या शैक्षिक समस्या की सूचना तत्काल विभाग को दें, ताकि समयबद्ध समाधान कराया जा सके। खंड शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार सिंह ने प्रधानाध्यापकों से प्रेरणा पोर्टल पर विद्यालयों का डाटा नियमित रूप से अपडेट करने का आह्वान किया। बैठक में एआरपी, डायट मेंटर, कार्यालय कर्मियों सहित विकास क्षेत्र के सभी प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *