ताजाबलरामपुरब्रेकिगं

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के छात्रों को मिलेगी स्मार्ट क्लास,

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
पचपेड़वा। विद्या भारती विद्यालय माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, पचपेड़वा, बलरामपुर में गुरुवार को अत्याधुनिक स्मार्ट क्लास का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अनिल सोनी , कोषाध्यक्ष मनोज त्रिपाठी , प्रधानाचार्य मनीष तिवारी , वरिष्ठ पत्रकार राजीव मिश्रा तथा विद्यालय के सम्मानित अभिभावकगण एवं आचार्य-बंधु-भगिनी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य मनीष तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीतिदृ2020 के अनुरूप विद्यार्थियों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में स्मार्ट क्लास की स्थापना एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके माध्यम से विद्यालय के भैया-बहनों में डिजिटल साक्षरता (क्पहपजंस स्पजमतंबल) का विकास होगा, जिससे वे आधुनिक तकनीक का प्रभावी उपयोग करना सीखेंगे और भविष्य की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना करने में सक्षम बनेंगे। कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए हुआ। विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि स्मार्ट क्लास की यह नई पहल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लक्ष्य को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *