गोंडाताजाब्रेकिगं

नीलगाय से टकराई बाइक 26 वर्षीय महिला की मौत, पति-बेटा बाल-बाल बचे

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
गोन्डा। जनपद के इटियाथोक थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय महिला की मौत हो गई। प्राप्त सूचना के अनुसार नीलगाय से बाइक टकराने के कारण बाइक फिसल गई और पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। हादसे में महिला का पति और 6 वर्षीय बेटा बाल-बाल बच गए।खरगूपुर थाना क्षेत्र के इमिलिया गांव निवासी रामतेज वर्मा अपनी पत्नी ममता वर्मा (26) और बेटे कार्तिक (6) के साथ गोण्डा में इलाज कराकर बाइक से घर वापस लौट रहे थे। इटियाथोक-खरगूपुर मार्ग पर बेंदुली गांव के पास अचानक सड़क पर आई नीलगाय से बाइक जा टकराई। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इस हादसे में तीनों सड़क पर जा गिरे। हादसे में ममता को सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से डायल 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई। एंबुलेंस से घायलों को तत्काल इटियाथोक सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने ममता को मृत घोषित कर दिया। वहीं रामतेज और कार्तिक को मामूली चोटें आई हैं और उनका उपचार किया जा रहा है।सूचना पर पहुंची इटियाथोक पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।क्षेत्र में बढ़े नीलगाय हादसे पिछले कुछ महीनों से इटियाथोक-खरगूपुर मार्ग पर नीलगाय के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से सड़क किनारे नीलगायों को भगाने और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *