ताजाबलरामपुरब्रेकिगं

दिनदहाड़े दो युवकों पर हमला, पीड़ित ने श्महाकाल ग्रुपश् पर लगाए आरोप; जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
बलरामपुर। गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के जैतापुर-उतरौला रोड स्थित सरयू नहर पुल के पास दिनदहाड़े दो युवकों पर कथित जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने पुरानी रंजिश का आरोप लगाते हुए 14-15 लोगों पर लाठी-डंडों, लोहे की रॉड व अन्य हथियारों से हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।पीड़ित पक्ष के अनुसार, दोनों युवक जैतापुर-उतरौला रोड पर पहुंचे थे, तभी आरोपितों ने उन्हें घेरकर मारपीट शुरू कर दी। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि मारपीट के दौरान एक युवक बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा, जिसे हमलावर मृत समझकर मौके से फरार हो गए।घटना के दौरान आसपास खेतों में धान की रोपाई कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। यूपी-112 पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदनगर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल बलरामपुर रेफर कर दिया गया। एक घायल का इलाज संयुक्त जिला चिकित्सालय में जारी है।पीड़ित परिवार ने कुछ लोगों पर श्महाकाल ग्रुपश् के नाम से संगठित होकर मारपीट, धमकी और आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया है। परिवार का यह भी दावा है कि यह समूह कथित रूप से पैसे लेकर लोगों के साथ मारपीट जैसी घटनाओं को अंजाम देता है।हालांकि, महाकाल ग्रुप से जुड़े सभी आरोप केवल पीड़ित पक्ष के दावे हैं। पुलिस ने इन आरोपों की पुष्टि नहीं की है।पीड़ित परिवार ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच और आरोपितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *