ताजाब्रेकिगंश्रावस्ती

श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म का मामला दर्ज, पुलिस ने गठित की टीमें, आरोपियों गिरफ्तार

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
श्रावस्ती। जनपद के थाना मल्हीपुर क्षेत्र में कथित दुष्कर्म की घटना को लेकर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 02 अगस्त 2026 को घटना की सूचना प्राप्त होने के बाद क्षेत्राधिकारी भिनगा भरत पासवान ने तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस द्वारा उपलब्ध साक्ष्यों एवं घटना की सत्यता के आधार पर थाना मल्हीपुर में सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्राधिकारी भिनगा भरत पासवान ने बताया कि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमों का गठन कर दिया गया है। पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और जल्द ही अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच निष्पक्ष एवं गंभीरता से की जा रही है तथा सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *