गोंडाताजाब्रेकिगं

09 से 17 अगस्त तक पूरे जनपद में सम्मान एवं उत्साह के साथ चलेगा ष्हर घर तिरंगा अभियानष्

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
गोन्डा। जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में ष्हर घर तिरंगा अभियान-2026ष् की तैयारियों के संबंध में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की रूपरेखा, विभागवार जिम्मेदारियों तथा कार्यक्रमों के सफल आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार ष्हर घर तिरंगा अभियानष् का आयोजन जनपद में 09 अगस्त से 17 अगस्त, 2026 तक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा।डीएम ने निर्देशित किया कि अभियान के अंतर्गत सभी विद्यालयों, सरकारी एवं अर्द्धसरकारी कार्यालयों,विभिन्न संस्थाओं तथा जिला मुख्यालय से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यक्रम पूरी गरिमा,सम्मान और हर्षाेल्लास के साथ संपन्न कराया जाए।तिरंगा यात्रा के दौरान राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक सशक्त बनाने के लिए ‘वन्दे मातरम‘ का गीत भी बजाया जाएगा। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करते हुए अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाया जाए, ताकि प्रत्येक नागरिक इस राष्ट्रीय अभियान से जुड़ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *