नगर बाजार में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का भव्य स्वागत, 21 किलो की माला पहनाकर किया सम्मानित
दैनिक सत्ता मंत्र
बस्ती। आदर्श नगर पंचायत नगर स्थित नगर बाजार में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पूरे उत्साह के साथ उनका अभिनंदन किया। नगर बाजार में ढोल-नगाड़ों, जयघोष और फूल-मालाओं के बीच क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह ने श्री राय को भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट कर उनका सम्मान किया। वहीं कार्यकर्ताओं ने उन्हें 21 किलो की विशाल माला पहनाकर अपने नेता के प्रथम आगमन को यादगार बना दिया। स्वागत समारोह में मौजूद लोगों ने भाजपा के पक्ष में जोरदार नारे लगाए और पूरे क्षेत्र का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। स्वागत के उपरांत क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने अमर बलिदानी राजा उदय प्रताप नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके योगदान को स्मरण करते हुए नमन किया। उन्होंने कहा कि देश और समाज के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महापुरुषों का जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों पर चलकर ही राष्ट्र और समाज को नई दिशा दी जा सकती है। अपने सम्मान से अभिभूत विनोद राय ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता की सेवा और संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने सभी से आगामी समय में भी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य कपिलदेव सिंह श्मम्मूश्, सभासद दिनेश चौरसिया, विजय जायसवाल, प्रदीप निषाद, सत्यराम निषाद, राजेश पाण्डेय, राजकुमार चौधरी, बिन्दू लाल, राम सजन यादव, मोहंती दूबे, अनिल श्रीवास्तव, मोनू पाण्डेय, बिपिन पाण्डेय, संजय कसौधन, राजू गौड़, राकेश पाण्डेय, देवेश धर द्विवेदी, राधेश्याम पाण्डेय, राजन उपाध्याय, अजय श्रीवास्तव, पप्पू सिंह, श्रुति अग्रहरि, दिलीप शर्मा, जितेन्द्र सिंह श्गुड्डूश् सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
