ताजाबहराइचब्रेकिगं

पत्नी की हत्या का खुलासा, आरोपी पति गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
बहराइच। थाना नवाबगंज पुलिस ने पत्नी की हत्या के मामले का सफल अनावरण करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल भी बरामद कर लिया है। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांश गौतम के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज जितेन्द्र कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, 3 अगस्त 2026 को वादी ने सूचना दी थी कि उसके दामाद अजीज पुत्र अनीस निवासी कस्बा नवाबगंज ने 1 अगस्त को अपनी पत्नी की सिलाई करते समय गिरने से मौत होने की बात कही थी। घटना संदिग्ध प्रतीत होने पर वादी की तहरीर के आधार पर थाना नवाबगंज में मु0अ0सं0 100/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने 4 अगस्त को आरोपी पति अजीज को नूरी चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने पत्नी के चरित्र पर संदेह होने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। पुलिस के मुताबिक, 1 अगस्त 2026 को सुबह करीब 10 बजे जब उसकी पत्नी घर में अकेले सिलाई कर रही थी, तब आरोपी ने घर का दरवाजा बंद कर दुपट्टे से गला कसकर उसकी हत्या कर दी। बाद में घटना को दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया। गिरफ्तार आरोपी को विधिक प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय भेज दिया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *