सीधे खबरों पर जाएं
Tuesday, 17 November 2026
विज्ञापन

कावडियों की 24 घंटे सेवा करेगा विश्व हिन्दू महासंघ

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
बस्ती । बुधवार को विश्व हिन्दू महासंघ की मासिक बैठक प्रेस क्लब सभागार में जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में हिन्दू हितों की रक्षा के साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में महासंघ की भूमिका और रणनीति पर विचार किया गया। निर्णय लिया गया कि कांवरिया शिवभक्तों की सेवा के लिए अयोध्या से लेकर बस्ती तक हर 5 किलोमीटर पर विश्व हिंदू महासंघ की 20 सदस्यीय टीम 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। बैठक को सम्बोधित करते हुये महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि केन्द्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने हिन्दू अस्मिता की रक्षा और सनातन परम्परा को मजबूती देने के लिये सर्वाधिक कार्य किया है। कहा कि कांवड़ यात्रा में विश्व हिन्दू महासंघ पूरी ताकत से जुटेगा और स्थान-स्थान पर कावडियों की सेवा की जायेगी। उन्होने कहा कि मजबूत संगठन से ही लक्ष्य पूरे होंगे। जिला पदाधिकारियों को सभी ब्लॉकों का प्रभारी नियुक्त किया गया है, वे शेष ब्लॉकों का शीघ्र गठन करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कार्य समिति सदस्य अभय सिंह रघुवंशी, जिला प्रभारी शिवलाल प्रेमी , सनातन रक्षा वाहिनी अध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव, युवा मोर्चा जिल अध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी, गौ रक्षा जिला अध्यक्ष वशिष्ठ मुनि दुबे , जिला महामंत्री बालकृष्ण सिंह, विपिन सिंह राजकुमार और मंटू चौधरी, राकेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष दीपक सोनी सुनील मिश्रा, जमुना प्रसाद कनौजिया जिला मंत्री रवि शुक्ला अरुण गुप्ता उपेंद्र सिंह आलोक सिंह के साथ ही ब्लॉक अध्यक्ष सदर शिवम मिश्रा नगर अध्यक्ष अभिषेक आर्य गौ रक्षा के जिले के पदाधिकारी हरिश्चंद्र चौधरी पवन सिंह रामचन्द्र गौतम, बंसीलाल गौतम चंद्रमणि त्रिपाठी, गौर ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र पाठक, आनंद सिंह, दयाशंकर सिंह, शैलेंद्र कुमार, विनोद कुमार, रितेश कुमार मिश्रा, रमेश चंद चौधरी राजेश त्रिपाठी, रोहन, अतुल सिंह, सुमित सिंह, शिवम दुबे, तुलसी सिंह, सुमित सिंह, राजेश त्रिपाठी, कुलदीप मिश्रा, राहुल, सौरभ विश्वकर्मा, अंकित सिंह, अभय चौधरी, रूद्र नरायन गौड़ के साथ ही बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।

लेखक
rajesh sharma
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *