ताजाबहराइचब्रेकिगं

पयागपुर ब्लॉक सभागार में आयोग की बैठक, ग्राम प्रधानों से जुटाई गई पिछड़े वर्ग की जानकारी

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
बहराइच/पयागपुर। विकासखंड पयागपुर के ब्लॉक सभागार में बुधवार को उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण विकास समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम अवतार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आयोग के सदस्य बृजेश कुमार, संतोष कुमार विश्वकर्मा, डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया एवं डी.एस.पी. सिंह उपस्थित रहे। बैठक के दौरान आयोग ने विकासखंड पयागपुर की प्रत्येक ग्राम पंचायत में सामान्य वर्ग एवं पिछड़ा वर्ग की आबादी से संबंधित जानकारी एकत्र की। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख गीता देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्यों तथा ग्राम प्रधानों से क्रमवार जानकारी ली गई कि उनके गांवों में सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के कितने लोग निवास करते हैं। 27ः आरक्षण यथावत रखने के लिए भी लोगों से जानकारी ली गई कि इसको बढ़ाया या घटाया जाए। बैठक की शुरुआत में मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता ने आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम अवतार सिंह एवं अन्य सदस्यों का बुके भेंट कर स्वागत किया।इस अवसर पर डीपीआरओ चंद्रभान सिंह, खंड विकास अधिकारी पयागपुर आशुतोष कुमार श्रीवास्तव, ब्लॉक प्रमुख गीता देवी, विकासखंड के सभी ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *