करमैनी घाट पर बनकसिया पुलिस चौकी के नए भवन का लोकार्पण, सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत
दैनिक सत्ता मंत्र
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने मेहदावल थाना क्षेत्र के करमैनी घाट स्थित बनकसिया पुलिस चौकी के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने भवन का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त नए चौकी भवन के शुरू होने से क्षेत्र में पुलिसिंग और प्रभावी होगी, अपराध नियंत्रण को मजबूती मिलेगी तथा लोगों को बेहतर सुरक्षा और त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने पुलिस कर्मियों से जनसहयोग के साथ कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मेहदावल, थाना प्रभारी मेहदावल राकेश कुमार सिंह, थाना प्रभारी कम्पियरगंज अरविंद कुमार सिंह, चौकी प्रभारी बनकसिया विनोद कुमार सिंह, थाना प्रभारी बखिरा उमाशंकर तिवारी, पूर्व चौकी प्रभारी विजय कुमार सिंह सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में करमैनी प्रधान प्रतिनिधि शंकर सहाय, अरविंद यादव, धर्मेंद्र कुमार यादव, उमेश सिंह, जयनाथ सिंह, राकेश सहानी, रोहित कुमार, महेश, मोहम्मद इकबाल अहमद, संजीव यादव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने नए चौकी भवन के निर्माण को क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।
