गोंडाताजाब्रेकिगं

रैली से लौट रही बस अनियंत्रित होकर पलटी,लोग बाल बाल बचे,पुलिस भी मौके पर पहुंची

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
गोन्डा। जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र में एक बस पलट गई मौके पर पुलिस बल पहुंचकर बचाव कार्य करके लोगों को निकाला फिर हाल किसी को गंभीर चोट या जनहानि की सूचना नहीं है।चर्चा के अनुसार गुरुवार शाम करीब 4रू30 बजे बृजभूषण शरण सिंह के कार्यक्रम से लौट रही एक बस पलट गई। हादसा नंदिनी नगर शूटिंग रेंज के पास हुआ।बस में सवार 30 से 40 लोग बहराइच लौट रहे थे।स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई।मामला नवाबगंज थाना क्षेत्र का है।बस नंदिनी नगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित श्सत्यमेव जयते रैलीश् में शामिल होने के बाद बहराइच लौट रही थी।बताया गया कि बस कैसरगंज सांसद प्रतिनिधि सुनील सिंह की ओर से लाई गई थी। इसमें रैली में शामिल होकर लौट रहे 30 से 40 लोग सवार थे।बस पलटते ही आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया।स्थानीय लोग और पुलिस बल ने बस में फंसे बच्चों और अन्य यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। दुर्घटना में कुछ लोगों को मामूली चोटें और खरोंचें आईं, लेकिन सभी यात्री सुरक्षित बच गए।नवाबगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बस को सड़क से हटवाया। इसके बाद बस को बहराइच के लिए रवाना कर दिया गया। थाना प्रभारी अभय सिंह ने बताया कि बस के अनियंत्रित होकर पलटने से यह हादसा हुआ। बस में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।केवल कुछ यात्रियों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं जिनका प्राथमिक उपचार करवा दिया। पुलिस ने मौके पर आवश्यक कार्रवाई पूरी कर यातायात भी सामान्य करा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *