ताजाब्रेकिगंश्रावस्ती

प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, व्यापारियों को बाल श्रम न कराने की चेतावनी व जागरूकता संदेश

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
श्रावस्ती। जनपद श्रावस्ती को दिसंबर 2026 तक बाल श्रम मुक्त बनाने के लक्ष्य एवं ऑपरेशन रक्षा अभियान के तहत गुरुवार को जमुनहा विकासखंड क्षेत्र में विशेष बाल श्रम उन्मूलन एवं प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह के पर्यवेक्षण में संचालित किया गया। अभियान का नेतृत्व बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम के तहत नामित निरीक्षक एवं सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) दिग्विजय सिंह तथा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (।भ्ज्) थाना प्रभारी लाल साहब सिंह ने किया। संयुक्त टीम ने जमुनहा बाजार, मल्हीपुर चौराहा और कानूबोझी चौराहा सहित प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में सघन निरीक्षण किया। जांच के दौरान 14 वर्ष से कम आयु के 5 बच्चे विभिन्न प्रतिष्ठानों पर कार्य करते हुए पाए गए, जिनके संबंध में अधिनियम के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों एवं प्रतिष्ठान संचालकों को बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम की जानकारी दी। साथ ही ष्बाल श्रम कराना दंडनीय अपराध हैष् विषयक जागरूकता स्टिकर लगवाए गए तथा व्यापारियों और आमजन को बाल श्रम के सामाजिक, शैक्षिक एवं कानूनी दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए बच्चों के शिक्षा, सुरक्षा और संरक्षण के अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) दिग्विजय सिंह ने सभी सेवायोजकों एवं प्रतिष्ठान संचालकों से अपील की कि किसी भी परिस्थिति में बाल श्रम न कराएं तथा श्रावस्ती को दिसंबर 2026 तक बाल श्रम मुक्त बनाने के अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। इस संयुक्त अभियान में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग पुलिस इकाई, महिला कल्याण विभाग, एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन (।ट।), देहात इंडिया, विज्ञान फाउंडेशन सहित विभिन्न विभागों एवं सामाजिक संस्थाओं के अधिकारियों और कार्मिकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *