ताजाब्रेकिगंश्रावस्ती

श्रावस्ती की जनता लाएगी परिवर्तन रू मसूद आलम ख़ान

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
श्रावस्ती। विधानसभा श्रावस्ती के विकासखंड इकौना के ग्राम भुलाहिया एवं जमुनहा ब्लॉक के चिचड़ी चौराहे पर आयोजित जन पंचायत कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम ख़ान ने कहा कि संविधान सभी नागरिकों के अधिकार, समानता और सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 में श्रावस्ती की जनता परिवर्तन लाएगी और समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर जिले को विकास के मामले में प्रदेश के शीर्ष 10 जनपदों में शामिल कराने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम को पूर्व राज्यमंत्री संजय विद्यार्थी एवं सपा जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव ने भी संबोधित किया। इस दौरान हाजी रमजान, हाजी इम्लाक ख़ान, शकील मेक्रानी, अवधराम वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *