गोंडा

चोरों का आतंक दो ज्वैलरी दुकानों का शटर तोड़कर चोरी,सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
गोन्डा। जनपद के कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र में चोरों आतंक मंगलवार देर रात जमकर उत्पात मचाया।गोन्डा-लखनऊ हाईवे स्थित चौरी चौराहे से गद्दौपुर मार्ग पर दो ज्वैलरी दुकानों का शटर तोड़कर आभूषण व नकदी चोरी कर ली। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, लेकिन अब तक चोरों की पहचान नहीं हो सकी है।पुलिस फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।चर्चा के मुताबिक चौरी-गद्दौपुर मार्ग स्थित शुभम ज्वेलर्स के दुकानदार बरसाती लाल सोनी ने बताया कि मंगलवार रात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर करीब 60 ग्राम चांदी के आभूषण और 3 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए।चोर अलमारी भी उखाड़कर पास के गन्ने के खेत में फेंक गए। इसके बगल में ही स्थित श्रीबालाजी ज्वैलर्स के संचालक शिंकू कसेरा की दुकान का भी शटर तोड़ा गया। चोर यहां से करीब 50 ग्राम पक्की चांदी और 2 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। दोनों दुकानदारों ने कोतवाली में तहरीर दी है। चोरों ने इसके अलावा गुरुपुरवा गांव निवासी रवि ओझा और चकसेनिया निवासी संदीप तिवारी की बाइक भी चोरी कर ली। बालपुर बाजार चौकी प्रभारी रोहित रणवीर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। चोरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। कर्नलगंज कोतवाली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी के पास संदिग्धों के बारे में जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *