ताजाब्रेकिगंश्रावस्ती

नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का वांछित आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
श्रावस्ती। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत हरदत्तनगर गिरण्ट पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी भिनगा भरत पासवान के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक महिमानाथ उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार थाना हरदत्तनगर गिरण्ट में दर्ज मु0अ0सं0 113/2026, धारा 137(2), 87 बीएनएस तथा 11(पअ)/12/18 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त अमन पुत्र राम अवतार, निवासी डिहवा, थाना रिसिया, जनपद बहराइच की तलाश की जा रही थी। बताया गया कि 09 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने अभियुक्त अमन को मिर्जापुर चौराहा, ग्राम मिर्जापुर के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय भिनगा, जनपद श्रावस्ती के समक्ष पेश किए जाने के लिए रवाना किया गया। पुलिस ने बताया कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *