बहराइच

एक तरफ बिजली कटौती, दूसरी ओर धू-धू कर जला ट्रांसफॉर्मर, मची अफरा-तफरी

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
बहराइच। जिले के मटेरा थाना क्षेत्र के शंकरपुर चौराहा स्थित विद्युत ट्रांसफॉर्मर गुरुवार को अधिक भार के चलते अचानक धू-धू कर जल उठा। ट्रांसफॉर्मर से उठती तेज लपटों और धुएं को देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पहले विद्युत आपूर्ति बंद कराई गई, इसके बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा लेने से आसपास की दुकानों और अन्य संपत्तियों को नुकसान होने से बचा लिया गया। ट्रांसफॉर्मर जलने से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि पहले से ही बिजली कटौती की समस्या बनी हुई है, ऐसे में ट्रांसफॉर्मर जलने से संकट और बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से जल्द नया ट्रांसफॉर्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *