ताजाब्रेकिगं

बॉर्डर पर कड़ी निगरानी के बीच लावारिस हालत में मिला लाखों का सामान

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
सोनौली/नौतनवा। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों की कड़ी निगरानी के बीच लावारिस हालत में लाखों रुपये कीमत का सामान मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सुरक्षा कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर सामान को कब्जे में ले लिया। सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के दौरान सुरक्षा कर्मियों को लावारिस हालत में सामान पड़ा दिखाई दिया। आसपास काफी देर तक तलाश करने के बावजूद सामान पर किसी ने अपना दावा नहीं किया। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने सामान को कब्जे में लेकर उसकी जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में सामान की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि सामान किसका है और इसे सीमा क्षेत्र में लावारिस हालत में क्यों छोड़ा गया। मामले में तस्करी समेत अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *