श्रावस्ती

इकौना ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत व ग्राम प्रधानों की बैठक संपन्न

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
श्रावस्ती। ब्लॉक प्रमुख मिथिलेश पांडे ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से समयबद्ध व पारदर्शी ढंग से योजनाओं के क्रियान्वयन का किया आह्वान विकास खंड इकौना के ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख मिथिलेश पांडे की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पंचम एवं छठवां राज्य वित्त आयोग, 15वें एवं 16वें केंद्रीय वित्त आयोग, समस्त प्रकार की पेंशन योजनाएं, कृषि रक्षा, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मुख्यमंत्री आवास योजना, पशुपालन, स्वच्छ भारत मिशन, विद्युत विभाग, शिक्षा विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रम, ग्रामीण पेयजल योजना तथा एकीकृत बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख मिथिलेश पांडे ने कहा कि सभी अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि शासन की मंशा के अनुरूप अपने दायित्वों का ईमानदारी और समयबद्ध तरीके से निर्वहन करें, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि किसी भी विभाग द्वारा कार्य में लापरवाही न बरती जाए तथा सभी अपने कर्तव्यों का समय से पालन करें, जिससे विकास कार्य निर्धारित समय में पूरे हो सकें। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी उमेश कुमार पटेल, राकेश कुमार वर्मा, सुनील कुमार, सुरेश कुमार, ग्राम प्रधान छागुर प्रसाद, पूरलर निषाद, राजेंद्र प्रसाद यादव, अरविंद कुमार शुक्ला सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *