ताजाब्रेकिगंश्रावस्ती

स्वतंत्रता दिवस पर भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी सुरक्षा, डीएम-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
श्रावस्ती। स्वतंत्रता दिवस-2026 के दृष्टिगत भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के लिए जिलाधिकारी श्रीमती अन्नपूर्णा गर्ग, पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी एवं एसएसबी कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण ने सुईया बॉर्डर सहित सीमावर्ती क्षेत्रों का संयुक्त निरीक्षण किया। सीमा स्तम्भ भारत-634 (1) का निरीक्षण कर अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अवैध तस्करी, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। पुलिस एवं एसएसबी जवानों ने संयुक्त गश्त और चेकिंग अभियान चलाया। वहीं, हर घर तिरंगा अभियान के तहत अधिकारियों के नेतृत्व में 62वीं वाहिनी एसएसबी के जवानों ने सुईया बॉर्डर पर भव्य तिरंगा रैली निकालकर देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। इस दौरान एसएसबी डॉग स्क्वायड ने डॉग शो एवं डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से सुरक्षा, खोज और संदिग्ध वस्तुओं की पहचान से जुड़ी गतिविधियों का प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने सीमावर्ती ग्रामीणों से संवाद कर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस या एसएसबी को देने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *