गोंडाताजाब्रेकिगं

स्वतंत्रता दिवस पर प्रभागीय वनाधिकारी ने उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
गोन्डा। जनपद में देश के स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर वन प्रभाग गोन्डा कार्यालय परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत प्रभागीय वनाधिकारी अनुराग प्रियदर्शी द्वारा ससम्मान ध्वजारोहण कर और राष्ट्रगान गाकर की गई।इसके उपरांत विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।ध्वजारोहण के ठीक बाद आयोजित विशेष सम्मान समारोह में प्रभागीय वनाधिकारी अनुराग प्रियदर्शी ने पर्यावरण संरक्षण,वन्यजीव सुरक्षा और कानून व्यवस्था में उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाले कई वन कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।उन्होंने उपस्थित सभी कर्मियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि विभाग के प्रति उनकी निष्ठा और कड़ी मेहनत पूरे समाज के लिए प्रेरणादायी है।प्रशस्ति पत्र पाने वाले कर्मियों में मण्डल वन सुरक्षा प्रभारी अभिषेक वर्मा,वन क्षेत्राधिकारी टिकरी अभिषेक सिंह,वन क्षेत्राधिकारी झंझरी बद्री प्रसाद,उप क्षेत्रीय वनाधिकरी महेन्द्र,वन रक्षक अमित वर्मा,वन रक्षक मीरा,वन दरोगा अर्चना मौर्य,वन दरोगा बहुश्रुत यादव,स्टेनो जगमोहन, कनिष्ठ लिपिक रवि कुमार, एकाउंटेंट अशोक पाण्डेय आदि कर्मचारी थे।समस्त कर्मचारियों ने स्वातंत्रा दिवस पर मिले इस सम्मान के लिए वरिष्ठ अधिकारियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी ऊर्जा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *