ताजाबहराइचब्रेकिगं

कैसरगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस, डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
कैसरगंज (बहराइच)। सोमवार को तहसील कैसरगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने की। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित अधिकारियों को उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्राप्त शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की जाए और नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निस्तारित प्रार्थना-पत्रों की आख्या भी निर्धारित समयावधि में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। गंभीर एवं जटिल प्रकृति की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों की संयुक्त टीमें गठित कर मौके पर भेजी गईं। टीमों को स्थलीय निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति की जांच करने और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी कैसरगंज, क्षेत्राधिकारी कैसरगंज समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *