धौरहरा की टीम ने सोनौली को 5-2 से दी करारी शिकस्त, विजेता खिलाड़ियों ने हारने वाली टीम का बढ़ाया हौसला
दैनिक सत्ता मंत्र
नौतनवा/महाराजगंज। सोनौली स्थानीय मैदान पर खेले गए रोमांचक मुकाबले में धौरहरा की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कप्तान राजू पटवा की सोनौली टीम को 5-2 के अंतर से हरा दिया। मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए जमकर पसीना बहाया और खेल प्रेमियों का खूब मनोरंजन किया। सोनौली टीम की ओर से कप्तान राजू पटवा के साथ नीरज गुप्ता, गंगा प्रजापति, राजकुमार नायक, बैजू यदव ,और साबिर अंसारी मैदान में उतरे। वहीं धौरहरा की विजेता टीम में पंकज जयसवाल सागर विश्वकर्मा, बलबीर, सोनू, मनोज, धवल और गुड्डू ने शानदार तालमेल के साथ खेलते हुए मुकाबले पर अपनी पकड़ बनाए रखी। शुरुआत से ही धौरहरा की टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के बेहतरीन तालमेल और लगातार किए गए शानदार प्रयासों के चलते टीम ने सोनौली को 5-2 से करारी शिकस्त दी। मुकाबले के दौरान खेल प्रेमियों की भीड़ जुटी रही और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करती रही। मैच समाप्त होने के बाद विजेता टीम के खिलाड़ियों ने खेल भावना की मिसाल पेश करते हुए हारने वाली सोनौली टीम के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। खिलाड़ियों ने कहा कि खेल में जीत-हार लगी रहती है, लेकिन आपसी भाईचारा और खेल भावना सबसे महत्वपूर्ण है। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने भविष्य में भी ऐसे रोमांचक मुकाबले जारी रखने की बात कही।
