ताजाब्रेकिगंमहाराजगंज

14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
कोल्हुई महाराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति ने किशोरी की मानसिक स्थिति का फायदा उठाकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।19 अगस्त को कोल्हुई थाने में दी गई तहरीर में महिला ने बताया कि गांव निवासी गांव के एक व्यक्ति ने उसकी बेटी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। महिला के अनुसार, करीब एक सप्ताह पहले भी आरोपी ने उसकी बेटी को पैसे का लालच देकर कथित तौर पर दुष्कर्म किया था।पीड़िता की मां ने तहरीर में स्पष्ट किया कि उसकी बेटी की मानसिक हालत ठीक नहीं है और आरोपी इसी बात का फायदा उठाता रहा। सामाजिक लोक-लाज और आरोपी की धमकियों के कारण परिवार पहले चुप रहा। आरोप है कि शिकायत करने पर आरोपी ने दोबारा बुरा काम करने की धमकी भी दी थी।महिला ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती है, जबकि उसके पति रोजी-रोटी के लिए भिवंडी गए हुए हैं। उसने पुलिस से मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।इस मामले में पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी और आरोपों की पुष्टि जांच तथा कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *