सीधे खबरों पर जाएं
Tuesday, 17 November 2026
विज्ञापन

मैजापुर चीनी मिल में डीआईजी ने किया पौधरोपण,लोगों को पेड़ लगाने का दिया संदेश

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
गोन्डा । गोन्डा जनपद के करनैलगंज क्षेत्र में स्थित मैजापुर चीनी मिल परिसर में देवीपाटन मंडल के पुलिस उपमहानिरीक्षक अशोक शुक्ला ने पौधरोपण कर जनता को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान डीआईजी अशोक शुक्ला ने कहा कि लोग अपने भविष्य के लिए बैंक में पैसे जमा करते हैं, बच्चों को अच्छी शिक्षा देते हैं और सुख-सुविधाओं के लिए मेहनत करते हैं, लेकिन स्वच्छ हवा और सुरक्षित वातावरण का महत्व समझना भी उतना ही जरूरी है।उन्होंने कहा कि जैसे लोग अपने आने वाले कल के लिये योजनाएं बनाते हैं, वैसे ही पेड़ लगाने और बचाने की भी योजना बनानी चाहिए। उन्होने बताया कि वे व्यक्तिगत रूप से हर साल सौ पेड़ खरीद कर लगाते हैं और सभी से अपील की कि यह संदेश दूर-दूर तक पहुंचाया जाए। ष्हमारा तो किसी तरह कट जाएगा, लेकिन आने वाले दिनों में हमारे बच्चों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ेगा इसलिए जागरूक बने पेड़ लगाऐं और उसकी रक्षा करें।

लेखक
rajesh sharma
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *