गोंडा

नारकोटिक्स विभाग की टीम के द्वारा अमन फार्मा पर मारा गया छापा, कार्यवाही प्रक्रियाधीन

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
गोन्डा। जनपद में बीते दिनो नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित बरियारपुरवा भट्ठा गांव में अमन फार्मा पर नारकोटिक्स विभाग की टीम के द्वारा छापा मारने से हड़कंप मच गया। प्राप्त सूचना के अनुसार गुरुवार दोपहर 2 बजे नारकोटिक्स टीम ने अमन फार्मा पर छापामार की कार्यवाही शुरू की।लोगो के अनुसार यह कार्रवाई नशीली दवाओं की बिक्री की शिकायतों के आधार पर की जा रही है और गुरुवार रात 8 बजे तक जारी थी।छापेमारी शुरू होते ही अमन फार्मा का मालिक अमन अपना दुकान और गोदाम छोड़कर फरार हो गया।नारकोटिक्स विभाग की टीम ने अमन फार्मा की दुकान और उसके दोनों गोदामों में रखी दवाओं की गहन जांच की।संदिग्ध दवाओं के नमूने लिए जा रहे थे। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर कोतवाली के क्राइम इंस्पेक्टर सभाजीत सिंह और महिला पुलिसकर्मी तैनात रही।विभाग को लगातार अमन फार्मा से नशीली दवाएं बेचे जाने की शिकायतें मिल रही थीं।इन्हीं शिकायतों के मद्देनजर शासन स्तर पर तीन जनपदों के ड्रग इंस्पेक्टरों की टीम गठित की गई थी। इस टीम में गोंडा के ड्रग इंस्पेक्टर सुमित वर्मा, बाराबंकी की ड्रग इंस्पेक्टर रजिया बानो और अयोध्या के ड्रग इंस्पेक्टर आलोक द्विवेदी सहित कुल छह सदस्य शामिल हैं।टीम द्वारा अमन फार्मा के दो अलग-अलग गोदामों की भी जांच की जा रही है,जहां प्रत्येक दवा की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। नारकोटिक्स विभाग की टीम ने अमन फार्मा के मालिक से संपर्क करने का कई बार प्रयास किया,लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया। मालिक अमन अभी भी फरार है। यह कार्रवाई लम्बी चलने की संभावना है,क्योंकि अभी यहां काफी दवाओं की जांच करनी बाकी है, नगर कोतवाली पुलिस यहां पर मौजूद है अमन फार्मा के मालिक मौके से फरार हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *