ताजाबहराइचब्रेकिगं

थोक चीनी विक्रेताओं के यहां छापेमारी, स्टॉक की होगी साप्ताहिक निगरानी

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
बहराइच। चीनी की जमाखोरी और कृत्रिम रूप से कीमत बढ़ाने की आशंका को देखते हुए जिले में थोक चीनी विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर जांच अभियान तेज कर दिया गया है। प्रदेश सरकार के निर्देश पर व्यापारियों को निर्धारित सीमा से अधिक चीनी का स्टॉक न रखने की हिदायत दी गई है। इसी क्रम में जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी रूपेश सिंह तथा जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा गठित टीम ने शहर की गल्ला मंडी और छावनी चौराहे पर संचालित कई फर्मों का निरीक्षण किया। टीम ने प्रतिष्ठानों पर उपलब्ध चीनी के स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया और स्टॉक से संबंधित अभिलेखों की भी जांच की। अधिकारियों ने संबंधित व्यापारियों को निर्देशित किया कि चीनी के उपलब्ध स्टॉक का प्रत्येक सप्ताह निर्धारित पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अंकन किया जाए। साथ ही स्टॉक की जानकारी समय से दर्ज करने और शासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चीनी के भंडारण और बिक्री में किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभियान जारी रहने से थोक विक्रेताओं में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *