सोनभद्र

महाविग्घ्नेश्वर पूजा समिति की बैठक सम्पन्न

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
सोनभद्र।नगर के श्रीरामेश्वर रामलीला मंच व सामुदायिक शेड मे होने वाले सात दिवसीय भक्तिमय कार्यक्रम को लेकर श्री महाविघ्नेश्वर पूजा समिति की बैठक शिव मंदिर पर हुई। विहिप सोनभद्र काशी प्रान्त के विभाग मंत्री व पूजा समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि नगर में गणपति बप्पा की पूजा अर्चना का आयोजन आगामी 20 सितंबर से शुरू किया जा रहा है। कस्बे के श्रीरामेश्वर रामलीला मंच पर आगामी 20 सितंबर से श्री गणेश, महालक्ष्मी, माँ सरस्वती की भव्य प्रतिमा आकर्षक सजावट के साथ स्थापित कर पूजा अर्चना की जाएगी, जो 25 सितंबर तक चलेगी। प्रथम दिन हनुमान पूजन व आरती, दूसरे दिन हनुमान चालीसा पाठ, तीसरे दिन बजरंग बाण पाठ, चौथे दिन हनुमान अष्टक पाठ, पांचवे दिन सुंदरकांड का आयोजन व बिरहा का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। छठवे दिन 25 सितंबर को विराट हिन्दू मेला कार्यक्रम होगा। और उसी दिन श्रीगणेश, माता महालक्ष्मी व माँ सरस्वती की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। नगर में भव्य झांकी के साथ प्रतिमा भ्रमण करा कर प्रसाद वितरण के साथ सात किलोमीटर दूर ऐतिहासिक कड़िया के तालाब में प्रतिमा विसर्जित की जाएगी। बैठक में अध्यक्ष राजीव कुमार, शिप्पू अग्रहरि, जय प्रकाश, अशोक अग्रहरि, मनोज, सोमारू गुप्ता, अनुराग अग्रहरि आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *