सोनभद्र

‘विकसित भारत-2047’ का संकल्प जन-जन तक पहुंचाएं- प्रभारी मंत्री

Spread the love


दैनिक सत्ता मंत्र
सोनभद्र। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में एमएलसी विनीत कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, जिलाधिकारी चर्चित गौड़ सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।प्रभारी मंत्री ने कहा कि अभियान के माध्यम से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया जाए। रक्तदान, दिव्यांगजन कल्याण, स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन की सक्रिय सहभागिता पर जोर दिया। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम केवल औपचारिकता न रहें, बल्कि उनका सकारात्मक परिणाम धरातल पर दिखाई दे।मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने अभियान की रूपरेखा और विभागवार जिम्मेदारियों की जानकारी दी। प्रभारी मंत्री ने आपसी समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *