शिक्षा को नई उड़ान, स्टडी टेबल से संवरेगा बच्चों का भविष्य
दैनिक बुद्ध का संदेश
पयागपुर (बहराइच)। शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में चल रही पहल के तहत झाला स्थित पीएम श्री विद्यालय में छात्र-छात्राओं को स्टडी टेबल वितरित की गईं। स्टडी टेबल मिलने से बच्चों को पढ़ाई के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा और अध्ययन के प्रति उनका उत्साह बढ़ने की उम्मीद है। इस अवसर पर थानाध्यक्ष पयागपुर दीपक सिंह, प्रधानाचार्य महेन्द्र सिंह एवं ग्राम प्रधान झाला मौजूद रहे। विद्यालय में स्टडी टेबल मिलने पर छात्र-छात्राओं में उत्साह नजर आया। शिक्षा के क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार बच्चों के अध्ययन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विद्यालय परिसर में उपलब्ध कराई गई इस सुविधा से बच्चों को पढ़ाई के लिए अधिक व्यवस्थित वातावरण मिलेगा किताबों से जुड़ेगा लक्ष्य और मेहनत से संवरेगा भविष्यकृबच्चों के चेहरे की मुस्कान इस पहल की सबसे खूबसूरत तस्वीर बनी।

