श्रावस्ती

राजकीय इंटर कॉलेज भिट्टी में हुआ वृहद वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
श्रावस्ती। कटरा श्रावस्ती क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज भिट्टी, इकौना में प्रधानाचार्य तौकीर अहमद की अध्यक्षता में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं छात्राओं ने परिसर में सागौन, नीम, अमरूद, यूकेलिप्टस, नींबू सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य तौकीर अहमद ने कहा कि वृक्षारोपण प्राकृतिक पर्यावरण की सुरक्षा और मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। वृक्ष कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित कर शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, जिससे पर्यावरण संतुलित रहता है और मानव जीवन स्वस्थ बनता है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षिका ममता विमल ने कहा कि वृक्ष जंगली जीवों के लिए सुरक्षित आवास उपलब्ध कराते हैं, जल संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा जलवायु संतुलन बनाए रखने में सहायक होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से पौधारोपण को जन आंदोलन बनाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *