बस्ती

बरामदे में सोया परिवार, कमरे से नकदी-जेवर समेत लाखों का सामान चोरी

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
कलवारी, बस्ती।कलवारी थाना क्षेत्र के कलवारी मुस्तहकम गांव में बुधवार रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर नकदी, सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन और शादी के बर्तन समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर के बरामदे में सो रहे थे। सुबह कमरे में सामान बिखरा देखकर चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की।पीड़ित ओम प्रकाश पुत्र स्व. लक्ष्मण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार रात खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य बरामदे में सो गए थे। रात करीब दो बजे उनके बेटे ने अपना मोबाइल चार्जिंग पर लगाया था। सुबह करीब चार बजे नींद खुली तो घर के अंदर सामान और कपड़े बिखरे पड़े थे। कमरे में रखा बॉक्स खुला मिला।पीड़ित के अनुसार, बॉक्स में रखे 20 हजार रुपये नकद, सोने की नथिया, झुमकी, बाली और मंगलसूत्र तथा चांदी की पाजेब व पायल गायब थीं। इसके अलावा शादी के समय के बर्तन और दो मोबाइल फोन भी चोर उठा ले गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *