सोनभद्र

ऋद्धि सिद्धि समृद्धि हो विकसित भारत देश।

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष सरदार कमलेश सिंह खांबे के संयोजन में रा,गंज शहर में गुरूवार दिन में काव्य संध्या का आयोजन किया गया। अध्यक्षता कवि दिवाकर दिवेदी मेघ ने किया। उक्त आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में तथा विश्वकर्मा पूजा को समर्पित रहा। भारत भारती की वंदना करते हुये वरिष्ठ कवयित्री शिक्षक कौशल्या कुमारी चौहान ने मां शारदे, नव ज्योति का संचार कर तथा देश ही मेरा सब कुछ है मैं देश की दीवानी हूँ सुनाकर शुरुआत में ही आयोजन को ऊंचाई प्रदान कर वाहवाही लूटी। संचालन करते हुये शहीद स्थल करारी के प्रदुम्न कुमार त्रिपाठी एड ने, ऋद्धि सिद्धि समृद्धि हो विकसित भारत देश। जन्म दिवस शुभकामना मोदी मनुज विशेष सुनाकर प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी और लोक कल्याण की बात किये। शाइर अशोक तिवारी एड ने, उम्र की सीढ़ियां चढ़ा तो ए मालूम हुआ,तैश में बोलने वाला तो अभी बच्चा है सुनाकर नसीहत दिये। सुशील मिश्रा सोन संगीत फाउंडेशन ने, देशवा के शान मोदी, जन्मदिन बधाई बा। चमकैला हिंद हमरा तोहरै कमाई बा सुनाकर चार चांद लगाये। कवि धर्मेश चौहान ने, देश की वंदना करते हुये बड़ा ही सुंदर बड़ा ही मनहर अपना हिंदुस्तान सुनाये सराहे गये। विवेक चतुर्वेदी ने, लोग तो मुझसे भी बेहतर हैं जमाने में पर, आप मुझको नजर अंदाज नही कर सकते सुनाकर वातावरण सृजित किये। सभी कवियों का अंगवस्त्र माल्यार्पण से अभिनंदन किया गया। कवि प्रभात सिंह चंदेल ने मोदी के जन्म दिवस पर भारत देश समेत जन जन की मंगलमय शुभकामना व्यक्त कियेऔर ओज की रचनाओं से पूरी महफ़िल को लूट लिया उनकी रचना सैनिक की पाती सुनकर लोग भाव विभोर हो गये। अध्यक्षता करते हुये कवि दिवाकर दिवेदी मेघ ने, जनमानस की पीर समसामयिक निराकरण व आदमी को आदमीयत का सबक देते हुए मोदी को जन्मदिन की शुभकामना दिये तथा विश्वकर्मा पूजा पर आदि शिल्पी को याद किये। आभार आयोजक सरदार कमलेश सिंह खांबे ने व्यक्त करते हुये यशस्वी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की मुबारकबाद बधाई देते हुए विश्वकर्मा भगवान् को स्मरण कर आयोजन को विराम दिये। इस अवसर पर लालता प्रसाद मिश्र ऋषभ त्रिपाठी जयशंकर त्रिपाठी ठाकुर कुशवाहा समेत आदि लोग रहे। आयोजन देर शाम तक चलता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *