सोनभद्र

पुलिस लाइन स्थित परिवहन शाखा में पुलिस अधीक्षक द्वारा भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना’

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र। देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा के अवतरण दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन स्थित परिवहन शाखा में परम्परागत रूप से पूजा-अर्चना कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा’ द्वारा प्रतिभाग करते हुए विधि-विधानपूर्वक देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान परिवहन शाखा में उपलब्ध वाहनों एवं शासकीय उपकरणों का भी पूजन किया गया तथा उनके सुचारू संचालन एवं रख-रखाव की कामना की गई।पूजन के उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारीगण को मिष्ठान वितरित कर भगवान विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा, क्षेत्राधिकारी सदर सुधीर कुमार सिंह, प्रभारी परिवहन शाखा सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।पूजन कार्यक्रम के दौरान परिवहन शाखा के वाहनों एवं शासकीय उपकरणों की सुरक्षा, सुचारू संचालन एवं उत्तम रख-रखाव के साथ-साथ जनपद में शांति, कानून-व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा बनाए रखने की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *