प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन 20 से 27 सितंबर तक’
दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र, प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अंतर्गत विभिन्न परियोजनाओं में उपलब्ध अवशेष लक्ष्य के सापेक्ष जनसामान्य को योजना का लाभ प्रदान करने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इसके लिए विभागीय पोर्टल जजचरू//पिेीमतपमे.नच.हवअ.पद को पुनः 20 सितंबर 2026 से 27 सितंबर 2026 तक खोला जा रहा है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 27 सितंबर 2026 निर्धारित है। योजना के अंतर्गत जलाशय में 65,000 मत्स्य अंगुलिका संचय कार्यक्रम (सामान्य, महिला एवं अनुसूचित जाति), जनपद गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, संत कबीर नगर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, बहराइच, बांदा, महोबा एवं फतेहपुर के लिए ठंबालंतक त्।ै की 241 यूनिट (महिला वर्ग) तथा प्रदेश के समस्त जनपदों के लिए पारंपरिक मछुआरों के परिवारों हेतु आजीविका एवं पोषण संबंधी सहायता परियोजनाओं के अंतर्गत 500 यूनिट (सामान्य, महिला एवं अनुसूचित जाति) के लिए आवेदन प्राप्त किए जाएंगे।योजनान्तर्गत परियोजनाओं का विवरण, इकाई लागत, आवेदन की प्रक्रिया, आवेदन के साथ संलग्न किए जाने वाले आवश्यक अभिलेख तथा अन्य विस्तृत जानकारी विभागीय पोर्टल ीजजचरू//पिेीमतपमे.नच.हवअ.पद पर उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त मत्स्य विभाग के जनपदीय, मंडलीय एवं सहायक निदेशक मत्स्य के कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस में योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।सहायक निदेशक मत्स्य शुभम कश्यप ने जनपद के मत्स्य पालकों, मत्स्य कृषकों, महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों एवं अन्य इच्छुक पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि निर्धारित समयावधि के भीतर विभागीय पोर्टल पर अपना ऑनलाइन आवेदन अवश्य प्रस्तुत करें, ताकि पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ प्रदान किया जा सके।
