बस्ती

रंगमंच पर दिखेगी 25 वर्षों के सेवा की कहानी,‘नमो सेवा अनकही कहानियाँ’ का भव्य नाट्य मंचन

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
बस्ती,। जिला भाजपा कार्यकाल, बस्ती में रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में जिला  अध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चल रहे श्सेवा संकल्प अभियानश् के अंतर्गत जिला भाजपा द्वारा श्नमो सेवा कृ अनकही कहानियाँश् नामक विशेष नाट्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रस्तुति प्रधानमंत्री जी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा को नाटक, संवाद और संगीत के माध्यम से जीवंत रूप में प्रस्तुत करेगी।  मंचन में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्र सेवा तक की प्रमुख घटनाओं और जनकल्याणकारी पहलों को संवेदनशील और संगीतमय अंदाज में दर्शाया जाएगा। प्रस्तुति को सरल भाषा, प्रभावशाली अभिनय और संगीत का संयोजन रखा गया है ताकि प्रधानमंत्री जी की सेवा यात्रा और जनकल्याण का संदेश समाज के हर वर्ग तक सहजता से पहुँचे। कुशल कलाकार प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से सेवा, समर्पण, अंत्योदय और राष्ट्रनिर्माण की भावना को मंच पर साकार करेंगे। इस अभियान का लक्ष्य जिले के पांचो विधानसभाओ में 30-30 नाट्य प्रस्तुतियाँ आयोजित करना है।  ये प्रस्तुतियाँ स्कूलों, कॉलेजों, पंचायतों, सामुदायिक केंद्रों, बाजारों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर की जाएंगी और प्रत्येक मंचन के साथ स्थानीय स्तर पर जनजागरूकता व सेवा‑संबंधी गतिविधियाँ भी संचालित की जाएंगी।भाजपा का यह अभियान कला के माध्यम से सेवा व सुशासन के संदेश को जन‑जन तक पहुँचाने तथा नागरिकों में सामाजिक जिम्मेदारी और एकता की भावना मजबूत करने का प्रयत्न है।कार्यक्रम का संयोजन जिला उपाध्यक्ष  दिलीप पांडे ने किया है, प्रेस वार्ता का आयोजन जिला मीडिया प्रभारी अजय पाल सिंह ने किया, नीरज त्रिपाठी, सुरेंद्र चौधरी, अमृत कुमार वर्मा, अश्वनी श्रीवास्तव, उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *