ताजा

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 212 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर,पचपेड़वा ब्लॉक के रेहरा गांव में स्थापित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एसबीआई फाउंडेशन एवं पंख संस्था के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के अंतर्गत किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग स्वास्थ्य परीक्षण कराने पहुंचे।निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने कुल 212 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान 35 से अधिक लोगों की शुगर एवं मलेरिया की जांच की गई। जांच के बाद मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं। स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों को बीमारियों से बचाव, स्वच्छता, खान-पान तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के प्रति जागरूक भी किया।शिविर में विशेष चिकित्सक निशान अली, मेडिकल ऑफिसर डॉ. अभय पांडेय, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर राजमंगल सिंह, लैब टेक्नीशियन सुनील जायसवाल, फार्मासिस्ट राजन कुशवाहा, स्टाफ नर्स शुभम वर्मा और पायलट धनंजय कुमार सोनी सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का स्टाफ मौजूद थे।एसबीआई फाउंडेशन और पंख संस्था की टीम ने बताया कि ग्रामीण एवं जरूरतमंद लोगों को उनके क्षेत्र में ही निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना शिविर का मुख्य उद्देश्य है। स्वास्थ्य शिविर के आयोजन से ग्रामीणों को जांच और चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा स्थानीय स्तर पर लगातार मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *