सोनभद्र

बघाड़ू में ग्राम सभा की भूमि पर जन उपयोगी निर्माण की तैयारी कर्सर————–खेल मैदान, बारात घर और बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित करने की योजना

Spread the love

दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र। दुद्धी तहसील क्षेत्र के बघाड़ू गांव में जनजातीय समाज की जमीनों से जुड़े विवाद में प्रशासनिक कार्रवाई के बाद अब ग्राम सभा में निहित भूमि पर जन उपयोगी निर्माण की तैयारी शुरू हो गई है। प्रशासन के अनुसार भूमि पर खेल मैदान, बारात घर तथा समाज सुधारक बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि प्रकरण में जांच के बाद रजिया के नाम कराए गए कई बैनामों को शून्य घोषित करते हुए 40 गाटों की करीब 5.7142 हेक्टेयर भूमि ग्राम सभा में निहित की गई थी। प्रशासन के अनुसार इस कार्रवाई को चुनौती देते हुए संबंधित पक्ष द्वारा उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की गई थी।जिलाधिकारी ने बताया कि अब ग्राम सभा में निहित भूमि का उपयोग क्षेत्रीय जनता के हित में किया जाएगा। बच्चों के लिए खेल मैदान और ग्रामीणों की सुविधा के लिए बारात घर बनाया जाएगा। साथ ही बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। शेष भूमि पर आवश्यकता के अनुसार शासकीय भवनों के निर्माण की योजना है।प्रशासन के अनुसार मामले में भूमि की खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेजों और संबंधित पक्षों की जनजातीय पहचान को लेकर भी न्यायिक स्तर पर विचार किया गया। प्रशासन ने बताया कि संबंधित पक्ष जनजातीय परंपराओं से निरंतर जुड़ाव के पर्याप्त प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *