सोनभद्र

जर्जर भवन देख भड़के राज्य मंत्री, बोले- दरार पड़ी दीवार और खपड़ैल छत से टपकता है पानी

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
विंढमगंज/सोनभद्र। श्रीराम-जानकी मंदिर में पर्यटन विकास कार्य के भूमि पूजन कार्यक्रम में पहुंचे राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड शनिवार को भारती इंटरमीडिएट कॉलेज पहुंचे। भारती इंटरमीडिएट कॉलेज संघर्ष समिति के सदस्यों के अनुरोध पर राज्य मंत्री ने विद्यालय परिसर में पहुंचकर जर्जर भवन की स्थिति का जायजा लिया।विद्यालय भवन की हालत देखकर राज्य मंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने दीवारों में पड़ी दरारों और खपड़ैल छत से बारिश के दौरान पानी टपकने की समस्या को गंभीरता से देखा। इस दौरान संघर्ष समिति के सदस्यों ने राज्य मंत्री को ज्ञापन सौंपकर जर्जर भवन के स्थान पर नए भवन का निर्माण कराने तथा विद्यालय में शिक्षकों की कमी दूर कराने की मांग रखी।राज्य मंत्री ने समिति के सदस्यों को आश्वस्त किया कि विद्यालय की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित स्तर पर आगे तक बात पहुंचाई जाएगी।मौके पर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड, ओपी यादव, लवकुश चंद्रवंशी, रामचंद्र जायसवाल, लक्षण कुशवाहा, संजय गुप्ता, रवि जायसवाल,अभिषेक सिंह, प्रभात कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, राकेश केसरी बुलू, ओम रावत, अरविंद गुप्ता, अजय गुप्ता एवं राजू गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *