शिक्षकों के सहयोग से बनेगा निपुण ब्लॉक रू अनूप कुमार सिंह

दैनिक बृद्ध का संदेश
पयागपुर। डायट प्राचार्य राजेश कुमार सिंह एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह के निर्देशन में पयागपुर ब्लॉक में 18 अगस्त से 22 सितंबर तक एफएलएन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान पांच सौ से अधिक शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों को पांच-पांच दिवसीय प्रशिक्षण करीब पांच चरणों में प्रदान किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं राज्य परियोजना कार्यालय की टीम का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद शिक्षक अपने-अपने विद्यालयों में प्रशिक्षण के अनुरूप कक्षा शिक्षण, आकलन एवं अन्य शैक्षिक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करेंगे। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के माध्यम से पहले निपुण विद्यालय तैयार होंगे। इसके बाद निपुण विद्यालयों के आधार पर निपुण न्याय पंचायत और फिर निपुण ब्लॉक बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पयागपुर को निपुण ब्लॉक बनाने की प्रक्रिया में सभी शिक्षकों का सहयोग महत्वपूर्ण है। प्रशिक्षण में ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर राजेश कुमार मिश्र, सुनील कुमार पांडेय, राजकुमार पांडेय, रमेश द्विवेदी, शिप्रा शुक्ला, एलएलएफ महावीर प्रसाद साहू सहित अन्य मास्टर ट्रेनरों ने प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यालय सहायक सुनील त्रिपाठी, प्रभु दयाल मिश्र, लिपिक राजेंद्र चक्रवर्ती, गुणवत्ता समन्वयक आशुतोष सिंह, एमआईएस इंचार्ज अमित पांडेय, रोहित शुक्ल एवं पंकज तिवारी समेत अन्य कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।
